बैंक का वर्गीकरण
बैंक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम के अनुसूची शामिल होने के आधार पर निम्न वर्ग में वर्गीकृत किया जा सकता है -
- अनुसूचित बैंक - ऐसे बैंक जो आरबीआई एक्ट के अनुसूची 2 में शामिल हैं उसे अनुसूचित बैंक कहा जाता है जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ।
- गैर अनुसूचित बैंक- ऐसे बैंक जो आरबीआई एक्ट के अनुसूची दो में शामिल नहीं है उसे गैर अनुसूचित बैंक कहा जाता है ।जैसे सहकारी बैंक
संगठन के आधार पर बैंक का वर्गीकरण
- सरकारी बैंक - ऐसे बैंक जिसमें सरकार की भागीदारी ज्यादा होता है ,उसे सरकारी बैंक कहा जाता है जैसे स्टेट बैंक।
- गैर सरकारी बैंक- ऐसे बैंक जिसमें किसी निजी संस्था या कंपनी की भागीदारी ज्यादा होता है, उसे गैर सरकारी बैंक कहते हैं जैसे एक्सिस बैंक
कार्यों के आधार पर बैंक का वर्गीकरण
- वाणिज्यिक बैंक - ऐसे बैंक जिसका प्रमुख उद्देश्य लाभ कमाना होता है इनका प्रमुख कार्य पैसे जमा लेना एवं उधार देना होता है जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक्सिस बैंक आईसीआईसीआई बैंक
- गैर वाणिज्यिक बैंक- जिसका प्रमुख उद्देश्य लोगों का कल्याण करना होता है, ऐसे बैंक को गैर वाणिज्यिक बैंक कहा जाता है जैसे सहकारी बैंक।
बैंक के प्रकार-
- सरकारी बैंक -ऐसे बैंक जिसमें सरकार की भागीदारी ज्यादा होती है उसे सरकारी बैंक कहां जाता है।
- प्राइवेट बैंक- ऐसे बैंक जिसमें प्राइवेट संस्था या व्यक्ति की भागीदारी ज्यादा होती है ,उसे प्राइवेट बैंक कहां जाता है।
- विदेशी बैंक - अन्य देशों की बैंक जब हमारे देश में शाखाएं खुलती हैं तो उसे विदेशी बैंक कहा जाता है।
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक- ऐसा बैंक जो ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने का काम करती हैं, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कहलाती हैं।
- विशेष बैंक - ऐसा बैंक जो विशेष कार्यों के लिए बैंक की स्थापना की गई होती है से विशेष बैंक कहां जाता जैसे नाबार्ड,एक्सिम ।

